
sankrna toll plaza: खराब टोल रोड़ को लेकर 16 वे दिन भी धरना जारी

भाजपा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित का 16 वे दिन भी धरना जारी
सांकरणा / आहोर के भाजपा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित (MLA Chhagan Singh) के नेतृत्व में सोलहवें दिन भी रोड़ नहीं तो टोल अभियान के तहत धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, जिला प्रमुख राजेश कुमार राणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम पुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, पूर्व उप राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबा राम देवासी भी धरना स्थल पर मौजूद रहें।
आगामी दिनों में विशाल होगा धरना प्रदर्शन – protested against toll
पन्द्रह दिन धरना-प्रदर्शन के बाद भी टोल कंपनी द्वारा सड़क नवीनीकरण को लेकर कोई ठोस जबाव नहीं देने पर अब धरनार्थी नई रूपरेखा तैयार करने जा रहे है जो आगामी दिनों में विशाल धरना प्रदर्शन का रूप ले सकती है जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व राज्य सरकार की रहेगी।

आश्वासन नहीं लिखित में चाहिए
आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित (MLA Chhagan Singh) एवं जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव का स्पष्ट कहना है कि जब तक चेतक मित्रा टोल कंपनी (Chetak Mitra Toll Company) हमें लिखित में रोड़ नवीनीकरण का आश्वासन और रोड़ नवीनीकरण का काम शुरू नहीं करेगी। तब तक हम खामोश नहीं बैठेंगे।
सरकार एवं टोल कंपनी की हठधर्मिता के विरुद्ध आहोर विधानसभा क्षेत्र के भाजपाई विशाल धरना-प्रदर्शन को विवश होना पड़ेगा I
इस दौरान धरना स्थल पर 16 वें दिन मंगलसिंह सिराणा,मंडल अध्यक्ष हकमा राम प्रजापत, गोदन मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह पोणवा, अनोपसिंह सामुजा,सवाईसिंह,महामंत्री धीरेन्द सिंह सामुजा, गौर्धनसिंह सांकरणा, प्रकाश गर्ग,जोगसिंह राजपुरोहित,बंशीलाल सुथार, दिनेशसिंह राठौड़, परमवीरसिंह भाटी, किशनाराम प्रजापत,बंशीसिंह चौहान, हितेश ओझा, हिमताराम मेघवाल, मंडल उपाध्यक्ष थानाराम चौधरी किशनगढ़,रिख्बेश सुथार,भाजयूमो मंडल अध्यक्ष रामदेवसिंह भोमिया, श्रवणसिंह भेटाला, पपूसिंह दहीया,पुखराज ओड़, राजू पुरी,वीरेंदसिंह, महेंद्रसिंह सांकरणा सहित कई भाजपाई मौजुद रहे ।